छत्तीसगढ़

दुर्ग विधायक ने पुलिस जवानों के साथ किया पैदल पेट्रोलिंग, देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराया

दुर्ग। भिलाई के कैंप 2 क्षेत्र में 12वीं के छात्र की हत्या के बाद निगम ने हत्यारोपियों के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक के निर्देश के बाद निगम ने सभी हत्यारोपियों के घरों में नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति के दस्तावेज मांगे हैं। वहीं क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए वैशाली नगर विधायक ने खुद पुलिस के साथ मंगलवार रात क्षेत्र का गश्त किया।

आपको बता दें कि दो दिन पहले कैंप के शारदा पारा क्षेत्र में 5 लोगों ने मिलकर 12वीं में पढ़ने वाले छात्र शिवम साव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है। छावनी पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद बैकुंठधाम मंदिर परिसर में 22 जनवरी की रात कार्यक्रम के दौरान वैशाली नगर विधायक ने यह ऐलान कर दिया कि वो सभी हत्यारोपियों के घरों में बुलडोजर चलवा देंगे।

विधायक ने निर्देश के बाद मंगलवार को निगम के संपत्ति विभाग को निर्देश दिया को वो उनके मकानों का वेरीफिकेशन करें और यदि वो कब्जे या अन्य तरह से गलत मकान बनाकर रह रहे हैं तो उनके मकान को गिरा दिया जाए। इसके बाद निगम ने भोला प्रधान, इंद्रजीत प्रजापति, लोटन प्रसाद चौहान और मोतिन बी के नाम नोटिर जारी कर तीन दिन के भीतर उनसे उनके निवास से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज न देने पर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button