क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग : पति दारू पीकर करता था मारपीट, खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता था…इसलिए मां ने छह महीने के बच्चे को फेंक दिया तालाब में….

दुर्ग। पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपने ही बच्ची की जान ले ली। महिला ने छह माह के बच्चे को रात के अंधेरे में गांव के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद दूसरे दिन खुद थाने पहुंच कर बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। घटना पुलगांव थाना के नगपुरा चैकी की है।दरअसल, 31 मार्च को नगपुरा चौकी में 30 वर्षीय महिला मालती यादव ने खुद के बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि जब वो सुबह उठी तो उसका बच्चा बिस्तर से गायब था। शिकायत को एसपी अभिषेक पल्लव ने गंभीरता से लिए और जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान 1 अप्रैल को बच्चे का शव गांव के ही डबरी तालाब में मिला, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो एक महिला कत्था कलर की साड़ी पहने कंधे पर बच्चे को ले जाते हुये दिखी। पुुलिस ने इस फुटेज को गांव और पीड़ित परिजनों को दिखाया। परिजनों ने महिला की पहचान मृतक बच्चे की मां मालती यादव के रूप में की।

महिला की पहचान के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।पूछताछ में महिला ने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिलीप यादव शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। घर में खर्चा चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता था। पति की पड़ताड़ना की वजह से वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसे रात दिन अपने छोटे बच्चे के भविष्य की चिंता होती थी कि वो बड़ा होकर क्या करेगा। रात दिन पति की प्रताड़ना और मानसिक रूप से परेशान होकर अपने बच्चे की हत्या करने की सोची। इसी के तहत गांव के डबरी तालाब में रात दो बचे फेंक दिया। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button