छत्तीसगढ़

CG Vidhan Sabha Monsoon Session: आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाईट खरीदी में करोड़ों की गड़बडी, सदन की समिति करेंगी जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में जारी मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भी पक्ष और विपक्ष जोरदार नोकझोंक देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने कई सवाल भी उठाए। बता दें कि अब पूरे प्रदेश के आदर्श ग्राम योजना में सोलर लाइट खरीदी की जांच होगी। विधानसभा की जांच समिति इसकी जांच करेगी। भाजपा विधायक लता उसेंडी के सवाल के जवाब में मंत्री राम विचार नेताम ने 2021 से 2024 के बीच हुई खरीदी की जांच कराने की घोषणा की है।

लता उसेंडी ने प्रश्नकाल में ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोंडागांव में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुई सोलर लाइट की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। अधिकारियों ने मंत्री को सदन में गलत जानकारी दी है। 12 जून को RTI से मिली जानकारी में बताया गया है कि 3 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मंत्री सदन में गलत जानकारी दे रहे हैं। पिछली सरकार में सोलर लाइट को लेकर गड़बड़ी हुई है। सक्षम अधिकारियों ने गड़बड़ी की है।

इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि, सदन की समिति से इस मामले की जांच कराई जाएगी। पूरे प्रदेश के मामले इसमें शामिल किए जाएंगे। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने जवाब दिया है कि राज्य स्तरीय समिति जांच कर रही है। क्या सदन की समिति से राज्य स्तरीय समिति की जांच के बिंदु शामिल किए जाएंगे? इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सदन की समिति जिन-जिन विषयों को जांच में शामिल करेगी, उन पर जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button