छत्तीसगढ़

CG Weather Update : रायपुर समेत इन जिलों में हुई बारिश, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल जानें यहां

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार दिन भर छाए हुए बादलों के बाद देर रात रायपुर समेत कई जिलों में बे मौसम बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है। अचानक हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से रहत मिली है। वहीं बेमौसम बारिश के बाद मौसम ख़ुशनुवा हो गया है और तापमान में भी गिरावट हो हुई है।

CG Weather Update : मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बलौदबाज़ार, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, लोरमी समेत कई अन्य जिलों में कल सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बहीं इन जिलों में देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा आकर दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह भी जारी है। गर्मी के मौसम में हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button