छत्तीसगढ़

CG Weather Update Today: फिर आया भारी बारिश का दौर, अगले तीन दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Weather Today छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार दोपहर तेजी धूप के बाद राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कल हुए बारिश से एक बार फिर जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर एक बार फिर पानी भर गया। जिससे आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर शुक्रवार को कई हिस्सों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर में आज शुक्रवार से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदरा बरस सकते हैं। वहीं गुरुवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। एक दिन की बरसात के बाद तापमान तीन डिग्री गिर कर 28.2 डिग्री पर आ गया। बारिश से एक बार फिर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button