छत्तीसगढ़

CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई है और कई जिलों में अभी भी बारिश हो रही है। रविवार सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम में थोड़ी ठंडक भी आई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए एलोन अलर्ट जारी

CG Weather Update :  मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में आंधी आने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button