छत्तीसगढ़
CG Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, जल्द सक्रिय होगा नया सिस्टम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अब बदल सा गया है। ठंड की सर्द हवा में जाड़े का एहसास होने लगा है। सुबह और रात के समय में कड़ाके की ठंडक महसूस होती है। रातों में कंबल और चादर के बिना गुजारा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है किप्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से ऊपर है। इसके लगातार उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेत हुए और प्रबल होने की संभावना है। यह बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास आज 18 नवंबर को टकराने की संभावना जताई गई है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।
