छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला मामला : CBI ने अब तक 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया जेल, 15 को होगी सभी की पेशी

रायपुर. CGPSC घोटाला मामले में सीबीआई ने आज 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. सभी को 15 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया. इस मामले में गिरफ्तार श्रवण कुमार गोयल और टामन सोनवानी की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर 15 को पेश होंगे. इसी दिन इन 5 आरोपियों को भी पेश किया जाएगा. इसके बाद सभी की एक ही पेशी डेट चलेगी, क्योंकि सभी की गिरफ्तारी एक ही अपराध में दर्ज FIR में हुई है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button