छत्तीसगढ़

मंत्री के बंगले पर बवाल! डीएड अभ्यर्थियों का घेराव, पुलिस से झूमा-झटकी, महिलाएं भी घसीटी गईं

सुबह-सुबह नया रायपुर में हड़कंप—शिक्षक भर्ती की मांग पर अनशनरत अभ्यर्थियों पर पुलिस का सख्त एक्शन

रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर अनशनरत डीएड अभ्यर्थियों ने शुक्रवार सुबह नया रायपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव कर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया

घेराव के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक गाड़ियों में बैठाया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया। इस कार्रवाई में महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों में गहरी नाराजगी है।


“भर्ती शुरू करो”—नारे, घेराव और टकराव

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी वजह से उन्हें अनशन और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। बंगले के बाहर नारेबाजी के बीच हालात बिगड़े और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।


आंदोलन जारी रखने का ऐलान

पुलिस कार्रवाई के बाद भी डीएड अभ्यर्थियों के तेवर नरम नहीं पड़े। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सहायक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है, जबकि हजारों योग्य अभ्यर्थी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button