छत्तीसगढ़
Chhattisgardh DA Order : 30 जून को रिटायर होने वाले सरकारी कर्मियों के DA को लेकर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने जारी किया महत्वपूर्ण आदेश
DA Order : रायपुर। वित्त विभाग ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किया हैं। उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं।



