छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम सहित 3 की मौत, कहीं तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, तो कहीं पलटी कार

खैरागढ़/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना खैरागढ़ जिले से है. मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को अज्ञात ने ठोकर मारी दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 55 वर्षीय व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए. दूसरी घटना गौरेला जिले की है. गौरेला-अमरकंटक मार्ग में चुकती पानी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी. इस ठोकर में महिला दूर सड़क के किनारे जा गिरी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य महिलाओं को भी कार की टक्कर से चोटें आई हैं. तीसरी घटना बेमेतरा जिले से है. नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में कार में बैठे 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कार मृतक बच्चे का पिता चला रहा था. कार सवार सभी एक ही परिवार के हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button