छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Election : निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान का आंकड़ा किया जारी, कुल 76.47 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज्यादा और सबसे कम इस विधानसभा में पड़े मत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के 20 सीटों पर मंगलवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान के (अनंतिम) आंकड़े जारी कर दिए हैं. प्रथम चरण में कुल 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत और बीजापुर में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रथम चरण के मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से 62 कंट्रोल यूनिट और 123 वीवीपेट बदले गए. केशकाल दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैलेट बॉक्स जमा कर घर लौटते वक्त मतदान कर्मी हादसे का शिकार हुए. वहीं चुनाव के दौरान कुल 3 स्थानों पर नक्सल वारदात हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button