छत्तीसगढ़
कर्नाटक में छत्तीसगढ़ का लहरा परचमः अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ‘छोटी’ का बड़ा कमाल,16 देशों के खिलाड़ियों को चटाई धूल, देश को दिलाया गोल्ड, CM भूपेश ने दी बधाई
रायपुर. कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के कवर्धा की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेककर 16 देशों के खिलाड़ियों को हराकर भारत को गोल्ड दिलाया है. इस उपलब्धि के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.
बता दें कि, इससे पहले कबीरधाम जिले के दिव्यांग एथलीट छोटी मेहरा ने सुखनंदन निषाद के साथ पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा पुणे में किया कमाल कर दिखाया था. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के साथ कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है.
