छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा: शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री बघेल ने दिया कांधा, जानिए कैसे जवान फंसे नक्सलियों की चाल में…
दंतेवाड़ा। नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 10 DRG जवानों को कारली के पुलिस ग्राउंड में अंतिम सलामी दी गई. इस दौरान मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.
बुधवार को घटना के बाद घटनास्थल से जवानों के शवों को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद आज जवानों के शव सम्मान पूर्वक पुलिस लाइन कारली लाए गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.



