देश

रायसेन पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव: मंडीदीप को दी बड़ी सौगात, 65 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायसेन। आज बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव रायसेन के मंडीदीप के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने 65 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें नगर पालिका सहित स्वास्थ विभाग के कार्य शामिल हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विधायक सुरेंद्र जो भी मांगेंगे सब आपको मिलेगा। भोजपुर क्षेत्र के विकास के लिए साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह के लिए कहा आपका अनुज होने के नाते जो-जो काम अपने छोड़े हैं, वह सब करूंगा। जो काम आपने किया उसको आगे बढ़ाएंगे, कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। एक बीमारू राज्य से निकालकर आपने देश के अंदर बड़ा उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। जिस मुकाम पर अपने मध्य प्रदेश को छोड़ा है, विश्वास दिलाते हैं और आगे बढ़ाएंगे। आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में प्रदेश नंबर वन होगा।

सीएम ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं। एक अलौकिक समय चल रहा है, इस समय के बारे में स्वामी विवेकानंद ने सवा सौ साल पहले घोषणा की थी। 21 शताब्दी भारत की होगी। वास्तव में यह जो समय चल रहा है, पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से काम चल रहे हैं। कई सारे संकल्प 2004-05 से 2014 तक कमजोर पड़ रहे थे। पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी की गति पकड़ी है। पीएम मोदी के यहां से आने वाली आवक राशि नहीं टूटती। विश्व का सबसे अच्छा रेलवे स्टेशन बना है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा, भोजपुर विधानसभा में 65 करोड़ रुपए के नए विकास कार्य का लोकार्पण किया गया है। शिवराज सिंह के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद विकास का पहला आगाज है। विकास के ऐसे कार्य को आगे चलाए रखने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में हर लोकसभा जीतेंगे। इस संकल्प के साथ हमारा यह कार्यक्रम हुआ है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल भैया को समझ ही नहीं आता। क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए। वह कह रहे हैं कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा बन गई है। उन्होंने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा। पार्टी एक ही बची है बीजेपी और इसके नेता नरेंद्र मोदी है।

विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई और योजना की मांग की। औबेदुल्लागंज मंडीदीप से गुजरते हुए भोपाल नर्मदा जल की लाइन गई हुई है, उससे मंडीदीप औबेदुल्लागंज के लिए नर्मदा जल की मांग की है। इसके अलावा भोजपुर मंदिर के विकास की मांग गई है।

इस मौके सीएम मोहन, पूर्व सीएम शिवराज सिंह, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री विधायक प्रभुराम चौधरी, भाजपा नेता रामपाल सिंह ,राजपूत सुरेश पचौरी सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button