छत्तीसगढ़

जूदेव परिवार से मिले सीएम साय, कहा – मुझे राजनीति में लाने वाले स्व. जूदेव थे…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जूदेव निवास पहुंचे और जूदेव परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. बता दें कि सीएम साय जूदेव परिवार के करीबी रहे हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, मुझे राजनीति में लाने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी थे. मुझे टिकट दिलवाकर राजनीति में लाए थे. उनकी धर्मपत्नी माधवी देवी जी का आशीर्वाद लिया है. हमने कुमार साहब से राजनीति में विनम्रता का पाठ सीखा है.

पूर्व मुख्यमंत्री समेत विपक्षी नेताओं को शपथ का आमंत्रण देने पर सीएम साय ने कहा, हमने पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत विपक्ष के नेताओं को न्योता दिया है. उम्मीद है वह जरूर आएंगे. झीरम जांच की मांग को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, भूपेश बघेल पांच साल तक कहते रहे कि झीरम का सबूत मेरे जेब में है तो उन्होंने उसका क्या किया. जो अब हमसे जांच की मांग कर रहे हैं.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button