PM मोदी से CM साय की खास मुलाकात! बस्तर में ‘डिजिटल क्रांति’ और जनजातीय खेलों को मिला राष्ट्रीय मंच?

नई दिल्ली/रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। इस भेंट को राज्य के विकास और जनजातीय सशक्तिकरण के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी और कहा कि डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो चुकी है।
बस्तर में लगेंगे 400 मोबाइल टावर – तकनीक से बदलेगा भविष्य
CM साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में संचार विस्तार के तहत 400 नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
“अब बस्तर का हर कोना तकनीक की रोशनी से चमकेगा और एक सशक्त, सुरक्षित व समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ेगा।” – सीएम साय
जनजातीय प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच – बस्तर ओलंपिक बनेगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’
इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की थी, जिसमें बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा देने पर सहमति बनी।
“यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” – सीएम साय
स्वास्थ्य और खेल अधोसंरचना को भी मिलेगा बढ़ावा
-
रायपुर और बिलासपुर में बनने जा रहे 220-बेड के मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज
-
LNIPE (Lakshmibai National Institute of Physical Education) का रीजनल सेंटर
-
और आधुनिक खेल स्टेडियमों के प्रस्तावों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
CM साय ने इन सभी प्रस्तावों को छत्तीसगढ़ के विकास में निर्णायक सहयोग बताया और केंद्रीय मंत्री को आभार जताया।
क्या है अगला कदम?
इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास एजेंडा के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में ये योजनाएँ राज्य के दूरदराज़ इलाकों में विकास का नया नक्शा खींच सकती हैं।
