छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के यात्रियों से ओडिशा में मारपीट, अवैध वसूली को लेकर बस से निकाल-निकाल कर महिलाओं बच्चों को पीटा, कई घायल….

रायपुर। छत्तीसगढ़ से रामेश्वरम तीर्थ गए यात्रियों से ओडिशा में जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे मारपीट और गाली गलौज और रोने की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है।

दरअसल, सक्ती जिले के मल्दा गांव से महिला बच्चों सहित ग्रामीण तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम में स्थित रामेश्वरम तीर्थ गए हुए थे। दर्शन करने के बाद ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ सक्ती अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान कटक जिला के मंगोली नाका के पास उनकी बस को रुकवाया गया और कुछ लोग अवैध वसूली करने लगे। यात्रियों ने जब पैसे देने से इंकार किया तो 20-30 आरोपियों ने लाठी डंडे से महिला, पुरुष और बच्चों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बस में बैठे यात्रियों को घसीटते हुए बाहर निकाला और दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे।

घटना में कई यात्रियों को चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। पीड़ित घटना वाली रात से ही थाने में बैठे हुए है। घटना के वीडियो को ट्वीटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने शेयर कर CMO ओड़ीसा से मदद की गुहार लगाई है। देवजी भाई पटेल ने लिखा कि….हमारे छत्तीसगढ़ (जिला- सक्ति, ग्राम – मल्दा) के तीर्थ यात्रियों के साथ ओडिशा (कटक जिला) मंगोली में हुई इस मारपीट और दुर्दांत हिंसा में बच्चों को भी गंभीर चोट आई है। @odisha_police सपोर्ट नहीं कर रही, पूरी रात दहशत में बीती है यात्रियों की अब भी थाने के बाहर बैठे हुए हैं यात्री।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button