छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व मानक दिवस पर जताया मानकों के महत्व पर जोर

भारतीय मानक ब्यूरो के “मानक महोत्सव” में सीएम ने गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा पर दिया संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व मानक दिवस के अवसर पर रायपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आयोजित “मानक महोत्सव” में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में मानकों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी वस्तु की गुणवत्ता, दक्षता और विश्वसनीयता मानकों के आधार पर ही तय होती है।

सीएम साय ने बताया कि BIS उत्पादों को मानक चिह्न प्रदान करके उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा करता है और मिलावट व नकली वस्तुओं पर रोक लगाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गुणवत्ता मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में प्रदेश में मानक जागरूकता और गुणवत्ता उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button