छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवाओं से संवाद करेंगे CM : खराब मौसम के चलते नही उड़ पाया हेलीकॉप्टर, भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – कका और मौसम आपके बीच नहीं आ सकता, मैं सड़क मार्ग से जल्द पहुंच रहा…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे. खराब मौसम के चलते सीएम बघेल बिलासपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं. सीएम ने ट्ववीट कर कहा, मौसम खराब हो गया है, बिलासपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता. मुझे तस्वीरें मिली, आप सब पहुंच चुके हैं. यहां भी स्टेडियम हाउसफुल है, बाहर भी बड़ी संख्या में युवा साथी हैं. कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुंच रहा हूं.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1686269098177826816?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1686269098177826816%7Ctwgr%5E4f0a00d13554bb0f73f70664bf7e5f36f325e927%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fcm-will-communicate-with-youth-in-bilaspur-helicopter-could-not-fly-due-to-bad-weather%2F

मौसम की खराबी की वजह से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नहीं जा पाए. सड़क मार्ग से वे बिलासपुर रवाना हो चुके हैं. भूपेश बघेल बिलासपुर संभाग के 8 जिलों बिलासपुर सहित मुंगेली, गौरैला पेंड्रा मारवाही, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, सक्ती, बिलाईगढ़ सारंगढ़ के युवाओं से करेंगे संवाद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button