छत्तीसगढ़

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को आदिवासी छात्रावासों का निरीक्षण करने दिया निर्देश

रायपुर। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, पशुधन और मछली पालन के साथ आदिम जाति विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. इसके साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रगति की समीक्षा हो रही है.

मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिस जिले में डिजिटलाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है, वहां तेजी से करें. आश्रम एवं छात्रावास की व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए कलेक्टर स्वयं निरीक्षण करें. छात्रावासों में भोजन मेन्यू के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. वहीं हितग्राहियों को पीएम जन मन योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के साथ वन अधिकार पट्टा के कार्य में कबीरधाम जिले में सुधार की आवश्यकता बताई.

मुख्यमंत्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. योजना से पात्र महिलाएं वंचित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पीएम मातृ वन्दन योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए. इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ से कुपोषण को जड़ से समाप्त करने की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button