देश

Congress Candidates List: गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर तो थानेसर से अशोक अरोड़ा लड़ेंगे चुनाव.. क्या आपने देखी कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Congress Candidates 2nd List for Haryana Assembly Elections: चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। दूसरी सूची में कांग्रेस ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, ऊंचा कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दो दिन पहले पहली सूची सामने रखी थी। इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसी लिस्ट में पहलवान विनेश फोगाट का नाम भी शामिल था जिन्हे जुलाना सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने जुलाना से विनेश फोगाट, बदली से कुलदीप वत्स को दोबारा टिकट दिया है। होडल से उदयभान चुनाव लड़ेंगे। नूंह से आफताब अहमद, पुन्हाना से मोहमद इलियास, फिरोजपुर झिरका से मामन खान इंजीनियर, रेवाड़ी से चिरंजीव राव और साढोरा से रेनू बाला को दोबारा टिकट दिया गया है। रादौर से बिशनलाल सैनी को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है।इसके अलावा, कांग्रेस ने कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैलजी चौधरी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहबाद (एससी) से राम करण, निलोखेड़ी (एससी) से धर्म पाल गोंडर, असंध से एस. शमशेर सिंह गोगी, समालखा से धरम सिंह छोक्कर, खरखौदा (एससी) से जयवीर सिंह, सोनीपत से सुरेन्द्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक, बरौदा से इन्दुराज सिंह नरवाल, सफीदों से सुभाष गंगोली पर भरोसा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button