देश

LPG Cylinder Latest News: इस दिन पूरे प्रदेश हो सकती LPG सिलेंडर की किल्लत, इस वजह से नहीं होगी रसोई गैस की डिलीवरी

तमिलनाडु: तमिलनाडु में रसोई गैस वितरित करने वाले सभी सिलेंडर डिलीवरीमैनों की यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दरअसल, घरों में सिलेंडर वितरण करने वाले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों पर जोर देते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। जिसके चलते सभी सिलेंडर कर्मचारी 26 अक्टूबर को राज्य भर में हड़ताल पर रहेगी। इस दिन पूरे प्रदेश में सिलेंडर की डिलवरी नहीं होगी।

कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन को पूर्ण और नियमित रूप से रियायती दरों के अनुसार बढ़ाया और दिवाली बोनस 12 हजार रुपए कानून के अनुसार दिया जाए। साथ एक दिन के वेतन के साथ साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। इसके अलावा सरकारी छुट्टियों का वेतन, प्रति वर्ष 15 दिन का वेतन सहित वार्षिक अवकाश दिया जाए।

उम्मीद है कि सिलेंडर डिलीवरीमैन यूनियन द्वारा घोषित इस हड़ताल में 50,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। जिसके चलते 26 अक्टूबर को सिलेंडर डिलीवरी नहीं होगी, वहीं जिन लोगों को सिलेंडर की आवश्यकता है उन्हें पहले से बुकिंग करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button