Mahakumbh Mela 2025 Live: अब तक एक करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई डुबकी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

Mahakumbh 2025 Live: दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेले का आगाज हो गया है। यह आयोजन करीब डेढ़ महीने तक चलने वाला है। इसमें देश-दुनिया से करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है।
प्रयागराज में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस किया गया है। स्पेशल गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। ये महाकुंभ 12 साल के बाद हो रहा है। हालांकि संतों का दावा है कि इस आयोजन के लिए खगोलीय परिवर्तन और संयोजन 144 वर्षों के बाद हो रहे हैं जो इस अवसर को और भी ज्यादा शुभ बना रहे हैं।
कल यानी 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन पहला शाही स्नान होगा। महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। महाकुंभ का संबंध समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है। समुद्र मंथन के दौरान अमृत पाने के लिए देव और दानवों में 12 दिन तक लगातार युद्ध चला था। विष्णु के कहने पर गरुड़ ने अमृत का कलश ले लिया। असुरों ने जब गरुड़ से अमतृ कलश छीनने की कोशिश की तो उस पात्र में से अमृत की कुछ बूंदें छलक कर इलाहाबाद, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिरीं थी। यह ही वजह है कि महाकुंभ के दौरान हरिद्वार में गंगा, उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और इलाहबाद में त्रिवेणी संगम पर स्नान किया जाता है। मान्यता है कि इससे अमृत की प्राप्ति होती है।

