देश

Telangana : रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के CM पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने उपमुख्यमंत्री

हैदराबाद। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के तीसरे सीएम बन गए हैं। राज्यपाल ने रेवंत रेड्डी को सीएम पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भट्टी विक्रमार्क ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, सी दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और डी. श्रीधर बाबू ने तेलंगाना मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैदराबाद पहुंचे।

तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ हैदराबाद के एलबी स्टेडियम पहुंचे। रेवंत रेड्डी अब से कुछ देर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button