महाराष्ट्र रायगढ़: भूस्खलन स्थल पर तलाशी अभियान तीसरे दिन जारी, 86 लोग अब भी लापता; यवतमाल में बारिश से गंभीर जलजमाव
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन फिर से शुरू हो गया। यहां भारी भूस्खलन की वजह कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 86 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई से लगभग 80 किमी दूर स्थित खालापुर तहसील के अंतर्गत एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात को भूस्खलन हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर और सड़कें पानी में डूब गईं हैं।
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Yavatmal due to incessant rain in the region. pic.twitter.com/3iARiiBfbI
— ANI (@ANI) July 22, 2023
एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव से दो और शव बरामद होने के बाद भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूस्खलन से गुरुवार शाम तक मरने वालों की संख्या 16 थी, लेकिन शुक्रवार को छह और शव मिलने से यह संख्या 22 हो गई थी। मृतकों में नौ पुरुष, नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा खोज और बचाव अभियान शनिवार सुबह तीसरे दिन फिर से शुरू किया गया।


