देश

वाराणसी: टमाटर को बचाने के लिए दुकानदा ने लगाए दो बाउंसर, अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग…

वाराणसी. देशभर में टमाटर की कीमत इन दिनों सुखिर्यों में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक सब्जी विक्रेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में दो बांउसर टमाटर से भरे कैरेट के अगल-बगल दिख रहे हैं. वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का बताया जा रहा है.

वाराणसी में एक सब्जी बेचने वाले ने दो बाउंसर सिर्फ इसलिए हायर किए हैं कि वो उन ग्राहकों को महंगे टमाटर से दूर रखें, जो इसकी कीमत को लेकर दुकानदार से बहस करते हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है. उन्होंने इसके जरिए बीजेपी सरकार से मांग की है कि वह टमाटर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे.

बता दें कि बीते दिनों से टमाटर की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. लोगों के रोज के भोजन का अहम हिस्सा टमाटर 160 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा पैसों में बिक रहा है. इसी बीच वाराणसी में सब्जी बेचने वाले अजय फौजी ने अपनी दुकान पर टमाटरों की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर हायर किए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button