छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में चुनाव समिति का किया गठन, जानिए किसे-किसे मिली जिम्मेदारी…

रायपुर। कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी में है. कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा समेत कई राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन किया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में 18 सदस्य और 4 पदेन सदस्य को जिम्मेदारी मिली है. छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष पीसीसी चीफ दीपक बैज को बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति में किस-किस को मिली जिम्मदारी-

  1. दीपक बैज-अध्यक्ष, 2. भूपेश बघेल, 3. डॉ. चरण दास महंत, 4. टीएस सिंह देव, 5. ताम्रध्वज साहू, 6. रवीन्द्र चैबे, 7. मोहम्मद अकबर, 8. डॉ. शिवकुमार डहरिया, 9. अनिला भेंड़िया, 10. जय सिंह अग्रवाल, 11. मोहन मरकाम, 12. गुरु रूद्र कुमार, 13. धनेन्द्र साहू, 14. सत्यनारावन शर्मा, 15. अमितेश शुक्ला। 16. विकास उपाध्याय, 17. राजेश तिवारी, 18. पारस चोपड़ा को कमेटी में जगह मिली है.

पदेन सदस्य

इसके साथ ही प्रदेश चुनाव समिति में 1. अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस, 2. अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई, 3. मुख्य संगठक, राज्य सेवा दल, 4. अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस को भी शामिल किया गया है.

देखिये अन्य 7 राज्यों में नियुक्त चुनाव समितियों के गठन की सूची-

मध्य प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति का गठन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button