छत्तीसगढ़

बस्तर : जादू टोना के शक में रची हत्या की साजिश, 85 हजार की सुपारी देकर करवाया मर्डर, 5 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. खुलासे में हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यह हत्या सुपारी कीलिंग का है. सिर्फ 85 हजार की रकम को लेकर 5 लोगों ने मिलकर जादू टोने के शक में शख्स की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, खंडसरा निवासी मंगरु राम बघेल पर गांव के ही कुछ लोग जादू टोना करने को लेकर शक किया करते थे. जिसके बाद सभी ने मिलकर ग्रामीण की हत्या की साजिश राची. इनमें मुख्य आरोपियों ने रकम जमा कर अन्य लोगों को साथ में लाया और इसके बाद मंगरु की हत्या कर उसके हाथ पैर बांधकर सुनी सड़क पर गांव से 3 किलोमीटर दूर फेंक दिया

13 अगस्त को पुलिस ने यह लाश बरामद की और इस अंधी कत्ल की गुथी सुलझाने में जुट गई. लेकिन सुनियोजित तरीके से की गई हत्या की वजह से कोई क्लू नहीं मिल रहा था लेकिन हत्या मामले में पुलिस को कामयाबी मिली. जिसके बाद इन सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई की जादू टोने को लेकर ही ग्रामीण मृतक पर नाराज थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button