छत्तीसगढ़

रायगढ़: जिंदल कंपनी स्टोर से लाखों की कॉपर चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के स्टोर से कॉपर की बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज नेमिश पटनायक की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 01-02 जनवरी की रात, जिंदल कंपनी के स्टोर में सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार ने गोदाम का ताला टूटा पाया। अंदर से लगभग 400 किलोग्राम कॉपर, जिसकी कीमत ₹2,40,000 है, चोरी हो चुकी थी। सूचना पर थाना तमनार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध [04/2025 धारा 331(4),305,3(5)] पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button