क्राइमछत्तीसगढ़

ओडिशा में किया 20 लाख का साइबर फ्रॉड, ऐसे निकला रायपुर के दवा कारोबारी का कनेक्शन

रायपुर. ओडिशा में 20 लाख के साइबर फ्रॉड का रायपुर कनेक्शन मिलने पर पुलिस ने सड्डू के एक दवा कारोबारी अश्वनी पॉल के घर छापेमारी की. कारोबारी अश्वनी उर्फ अजय पॉल 30 वर्ष को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया गया. आरोपी को शाम को कटक पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर ठगी की रकम आरोपी के एकाउंट में ट्रांसफर करके निकाली गई है. जांच में केरल और उत्तरप्रदेश से भी आरोपी के दो बैंक खातों से रकम जमा करके निकाले जाने का खुलासा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button