Dahi Handi 2024: दही-हांडी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दम, बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ फोड़ी मटकी

महाराष्ट्र। Dahi Handi 2024: देशभर में कल दही हांडी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी मंगलवार को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव मनाया गया। त्योहार के दौरान ‘गोविंदा’ या दही हांडी प्रतिभागी ऊंचाई पर लटकी ‘दही हांडी’ (दही से भरे मिट्टी के बर्तन) को तोड़ा। इस दौरान समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को देखते हुए महिलाओं को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दही-हांडी का आयोजन किया गया। जिसमें जलगांव में आयोजित दही-हांडी कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया और मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ी।
बता दें कि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे मुंबई में बाला नंदगांवकर भी मंगलवार को दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजनीतिक दल इस आयोजन के लिए विशेष नकद पुरस्कार भी घोषित किया गया था। बताया गया कि, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण इस उत्सव में अत्यधिक उत्साह देखा गया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस दही हांड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1828547438065656105?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1828547438065656105%7Ctwgr%5E8bb3d107701f7b4a31a0b223f2ce9e84e04250c1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fcountry%2Fdahi-handi-2024-women-broke-the-pot-in-the-dahi-handi-competition-2678288.html




