देश

कोलकाता: बंद मकान में मिली दादा-पिता और पोते की लाश… पुलिस को अंदेशा 2 की हत्या कर एक ने की है खुदकुशी

कोलकाता के उत्तरी 24 परगना जिले के श्रीनगर इलाके में रविवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों में दादा-पिता और पुत्र शामिल हैं.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि 2 लोगों की हत्या करने के बाद किसी एक शख्स ने आत्महत्या कर अपनी जान दी है.

पुलिस ने अनुसार, स्थानीय लोगों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी थी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो तीन लोगों के शव मिले, जिसकी पहचान पिता-पुत्र और पोते के रूप में हुई है.

‘शरीर पर थे धारदार हथियार के निशान’

पुलिस ने बताया कि बारा नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर एंट्री की तो 72 वर्षीय शंकर हलदर, उनके बेटे 40 वर्षीय बप्पा और उनके 16 वर्षीय पोते के शव को बरामद किया. सभी के शरीर पर तेज धारदार हथियार के घाव के निशान थे.

मोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी खुलासा: पुलिस

पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चलेगा.

वहीं, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई है कि किसी एक शख्स ने 2 लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर अपनी जान दी है. साथ ही पुलिस का अनुमान है कि ये घटना लगभग दो दिन हुई होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button