छत्तीसगढ़

रायपुर: बिना लाइसेंस सेकेंड हैंड गाड़ियों की डीलिंग, HDN मोटर मारुति ट्रू वैल्यू की 33 कार जब्त

रायपुर. अवैध रूप से सेकेंड हैंड गाड़ियों की बिक्री करने के मामले में परिवहन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. मारुति ट्रू वैल्यू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने करीब 34 गाड़ियां जब्त की हैं. जिसमें एचडीएन ट्रू वैल्यू एजेंसी की 34 गाड़ियां हैं. इनमें रायपुर के अलावा अन्य जिले जैसे-दुर्ग, महासमुंद, कोरबा समेत दूसरे जिलों की भी गाड़ियां शामिल है. वहीं, जांच के दौरान सामने आया कि गाड़ियों को अपने परिसर में बेचने के लिए रखा गया था.

दरअसल, 1 अप्रैल से नए नियम लागू होने के बाद परिवहन विभाग प्री ओन्ड व्हीकल के डीलर से ट्रेड लेने के लिये लगातार अपील कर रहा है. लेकिन कई डीलर बिना ट्रेड लिए ही गाड़ी बेच रहे हैं. बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के गाड़ी बेचने वाले डीलर के खिलाफ गाड़ियां जब्त करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि प्रदेश में एक अप्रैल से नए नियमों के तहत सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए परिवहन विभाग से डीलरशिप लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है. इसके लिए लोग आवेदन भी कर रहे हैं और कुछ लाइसेंस अब तक जारी भी किए जा चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button