छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा : बृजमोहन का किला ढहाने कांग्रेस में कई दावेदार, जानिए कौन-कौन हैं बड़े दावेदार…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के अभेद्य किले रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा के अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं. अब इसी सीट पर कांग्रेस के दावेदारों की भीड़ उमड़ रही है. महापौर, पूर्व महापौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पीसीसी महामंत्री, पार्षद सभी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. दावेदारी भी ऐसी कि समर्थकों की भीड़ लेकर कांग्रेस भवन पहुंच रहे हैं.

रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस के बड़े दावेदार एजाज ढेबर महापौर, प्रमोद दुबे पूर्व महापौर, आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कन्हैया अग्रवाल पीसीसी महामंत्री ( 2018 में इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं), सतनाम पनाग पार्षद अपना आवेदन जमा कर चुके हैं. इसके साथ ही योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, विकास तिवारी प्रवक्ता भी इसी सीट से प्रमुख दावेदार हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button