देश

देवघर Train Accident: बड़ा ट्रेन हादसा, ट्रक से टकराई पेसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची चीख-पुकार

देवघर: झारखंड के देवघर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ट्रेन ट्रक से टकरा गई। जिससे ट्रेन की एक बोगी ​डिरेल हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई हताहत की खबर नहीं है। लेकिन हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर नावाडीह रोहिणी के पास आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन की एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई। ट्रेन और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इस घटना में ट्रेन की एक बोगी डिरेल हुई है जिसे पटरी पर लाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button