Uncategorized

धमतरी पुलिस: कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर रहे आरोपी,मेचका पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागा,मेचका पुलिस द्वारा अवैध गांजा सहित जेस्ट कार किया गया जप्त

धमतरी पुलिस: कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर रहे आरोपी,मेचका पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागा,मेचका पुलिस द्वारा अवैध गांजा सहित जेस्ट कार किया गया जप्त

*162.75 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा लगभग कीमती 2441250/-रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार कीमती 600000/-जुमला कीमती30,41,250/-रूपये कि गई जप्त*

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अवैध शराब, गांजे,धान परिवहन एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार नाकेबंदी कर की जा रही है चेकिंग*

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने व समय-समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर० के० मिश्रा के नेतृत्व में मेचका पुलिस द्वारा दिनांक 23.01.24 को ग्राम मेचका तिराहा में वाहन चेकिंग के दौरान झरियाबाहरा से नगरी की ओर आ रही एक ग्रे कलर का टाटा जेस्ट एक्स.ई. कार कमांक एम०एच० 16 बी.एच. 4266 जिसमें काला शीशा लगा हुआ था जिसे हाथ मारकर, इशारा कर रोकने पर उक्त कार के चालक द्वारा कार को न रोककर ग्राम मेचका की ओर ले जाने पर उक्त वाहन में कोई संदिग्ध होने की संदेह पर वाहन का पीछा करने पर उक्त कार चालक द्वारा अपने कार को तेजी पूर्वक चलाते हुये ग्राम मेचका डोंगरीपारा की ओर गया, ग्राम मेचका डोंगरीपारा मुचकुन्द ऋषि पहाड़ी के निचे आगे रास्ता नही होने व पुलिस को पीछा करते देखकर कार कमांक एम०एच० 16 बी.एच. 4266 को खड़ा कर घने जंगल पहाड़ी की ओर भाग गया जिसका पतासाजी किया पता नही चला कार का विधिवत् तलाशी लेने पर अवैध रूप से 80 पैकेटों में कुल 162.75 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2441250/- रूपये, कार कमांक एम०एच० 16 बी.एच. 4266 किमती 600000/- रूपये जुमला किमती 30,41,250/- रूपये को घटनास्थल से जप्त कर फरार आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना मेचका में अपराध कमांक 02/24 धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। फरार आरोपी का पतातलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मेचका सउनि. राधेश्याम बंजारे प्रआर० गिरीश नाग, मनोज ध्रुव आरक्षक रंजीत कुर्रे, रितेश कश्यप, टीकू राम ध्रुव योगेश सोम, मनीष चकधारी, डीएसएफ आर० भोजलाल प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button