छत्तीसगढ़

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी के मामले में किया गया विभिन्न धाराओं में कुल 09 अपराध दर्ज

● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी के मामले में किया गया विभिन्न धाराओं में कुल 09 अपराध दर्ज*

● *पुलिस द्वारा उपद्रवी तत्वों के छिपने के ठिकानों में लगातार दबिश देकर कई लोगों को लिया गया है हिरासत में, जिनके विरुद्ध कार्यवाही है लगातार जारी*

● *अभी तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया*

● *आज वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 8और लोगों को किया गया गिरफ्तार*

● *गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से है*

दिनांक 10.06.2024 को विभिन्न मुद्दों को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दिया गया एवं संयुक्त कार्यालय में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में आए लोगों द्वारा संयुक्त कार्यालय परिसर में खड़ी 100 मोटरसाइकिल एवं 30 से अधिक चार पहिया वाहन में तोडफोड कर आग लगा दिया गया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर चोटें आई है।

धरना प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वाले एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। कि इस दौरान तोड़फोड़ करने वाले कई आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर कार्रवाई की जा रही है। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। *कि प्रकरण में दिनांक 15.06.2024 की स्थिति में कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया* था। आज दिनांक 15.06.2024 को *वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया* है। इस प्रकार *आज दिनांक 15.06.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 132. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका* है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश जारी है। प्रकरण में जांच विवेचना कार्यवाही अभी जारी है।

● *पकड़े गए आरोपियों में भीम आर्मी भीम रेजीमेंट एवं भीम क्रांतिवीर संगठन से जुड़े सदस्य प्रमुख है*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button