छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा एवं निगरानी की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. की ली गई वर्चुअल बैठक ।

बिलासपुर :  रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा एवं निगरानी की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. की ली गई वर्चुअल बैठक ।रेलवे स्टेशन के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में FRS तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगाने के दिये गये निर्देश ।रेल्वे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश।

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने
-रेल्वे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षो से पड़े लावारिश वाहनों का समन्वय से निराकरण करने हेतु दिये गये निर्देश। प्री-पेड बुथ स्थापित कर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने दिये गये निर्देश।बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस की समन्वय बैठक वर्चुअल रूप से ली गई।

सर्वप्रथम बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ रेलवे मंडल सुरक्षा आयुक्त (आर.पी.एफ), पुलिस अधीक्षक (जी.आर.पी.) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। मीणा द्वारा CCTV कैमरे के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी बड़े स्टेशनों के साथ साथ छोटे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर FRS तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगवाने हेतु मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल बिलासपुर को निर्देश दिया गया ।

रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षो से पड़े लावारिश वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझा किया जाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button