छत्तीसगढ़

सीएम पद को लेकर डॉ रमन ने दी प्रतिक्रिया.. तत्कालीन सरकार के भ्रष्टाचार पर भी कह दी ये बड़ी बात

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जाते ही अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा अधिकारी समझते हैं और उसी हिसाब से वे कार्रवाई कर रहे हैं। चूंकि सरकार नहीं है तो उन्हें किसी प्रकार का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। आज अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र से जानकारी आ रही है वो चिंताजनक है। 3 तारीख के डेट में कुछ वित्तीय विषय को लेकर कुछ अन्य विषय को लेकर साइन कराया जा रहा है। काफी सारी फाइलों में साइन 3 तारीख के बाद की गई है । मैं समझता हूं कि यह सरासर गलत है और उचित नहीं है। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा छत्तीसगढ़ में उसकी विवेचना तो करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह ऐसा समय है जब तक सरकार का गठन ना हो जाए कोई नए निर्णय नहीं लिया जा सकता है। कोई नए आदेश जारी नहीं हो सकते हैं। कुछ अधिकारी आज भी पुराने जितने भी किए हुए काम है उसको सही साबित करने में लगे हुए हैं । उनको मैं स्पष्ट चेतावनी दे रहा हूं कि ऐसी गड़बड़ी करना अब तो बंद करो अब तो सरकार बदल गई है। महादेव एप और भ्रष्टाचार को लेकर रमन सिंह ने कहा कि महादेव एप पर इतने सारे मामले जांच किए हैं पूरे प्रमाण सहित प्रस्तुत किया है। मुझे लगता है कि सरकार बदल गई है तो जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। महादेव एप या भ्रष्टाचार के दूसरे मामले की जांच की रफ्तार तेजी आएगी।

हार के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button