छत्तीसगढ़

कोरबा: नदी में अचानक आई बाढ़ से किनारे बसे कई घरों में घुसा पानी, घर छोड़कर भाग रहे लोग

कोरबा : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में रुक रुककर बारिश हो रही है, इसी बीच खबर है कि कोरबा में लगातार बारिश से हसदेव नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। नदीं किनारे बसे कई घरों में पानी घुस गया है। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।

फिलहाल जो घटना सामने आयी है वह हसदेव नदी किनारे बसे सीतामणी की घटना है। जहां पर घर के अंदर पानी घुसता देख घर छोड़कर कई लोग भाग गए हैं। वहीं कई लोगों ने किसी तरह अपने सामान को दूसरे जगह शिफ्ट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दर्री डेम में 95 फीसदी भराव होने के कारण पानी छोड़ा गया है। दर्री डेम के दो गेट खोले गए है। एक गेज चार फीट और दूसरा 5 फीट खोला गया है। दर्री डेम में ज्यादा जलभराव के कारण हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से पानी के स्तर में अचानक ही बदलाव आ गया है।

राजीव गांधी जलाशय से 4264 क्यूसेक पानी छोड़ा

इधर लोरमी में लगातार बारिश से राजीव गांधी जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। जलाशय से 4264 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मनियारी नदी का जलस्तर बढ़ने से कारी डोंगरी पुल डूब गया है। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 25 से अधिक गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button