दुर्ग. जिले में बीते दिनों थाना पुरानी भिलाई में घटित फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पहले ही एनडीपीएस के तहत और लूट जैसे मामलों में जेल में सजा काट चुके हैं.
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मृतक की पत्नी विमला साहू ने थाना पुरानी भिलाई में उपस्थित होकर पति के गुमशुदगी और अज्ञात होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि तुम्हारे पति ने मुझे सट्टे का 30 लाख रुपये चूना लगाया है. मैं दो दिन का समय दे रहा हूं, मेरे सट्टे का 30 लाख रुपये मुझे दे दो नहीं तो तुम्हारे पति की डेड बॉडी तुम्हारे घर भेज दूंगा. तुम्हारा पति मेरे कब्जे में है.


