छत्तीसगढ़

दुर्ग: 1 दिन में 63 लाख की ज्वेलरी, नगदी, शराब सहित अन्य सामान जब्त…

दुर्ग। जिले में लगातार 24 घंटे एफएसटी/एसएसटी एवम थाना/चौकी में जवान तैनात होकर ड्यूटी कर रहे हैं, जिसमे 31 अक्टूबर को सजक एवम मुस्तैद जवानों के द्वारा कुल 63,35,103 रुपए, सोना चांदी व अन्य समान गुड़ाखू, शराब जब्त किया गया है।

इन कार्रवाई में कैश-थाना पदमनाभपुर से एफएसटी टीम के द्वारा 2,20,000 एवम 1,50,000 रू, थाना कुम्हारी एफएसटी टीम के द्वारा 1लाख रु, एसएसटी टीम अंजोरा के द्वारा 1,60,000 रू, दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 59,500 रू, एसएसटी टीम अम्लेश्वर के द्वारा 80,000 रू जप्त की गए हैं, 1 दिन में कुल 7,69,500 रू कैश जब्त की गए हैं।

इसके अलावा संपूर्ण जिला दुर्ग में चेकिंग के दौरान सोना, चांदी भी जप्त किया गया है, थाना पुलिस दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 555.670 ग्राम सोना कीमती 33,00,000 रू एवम थाना मोहन नगर एसएसटी टीम के द्वारा 8 kg चांदी कीमती 4,43,223 रू जप्त किए गए हैं।

थाना नंदिनी एसएसटी टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 18,00,000 रू की 267 गुड़ाखू पेटी जप्त कर कार्यवाही की गई है व आबकारी एक्ट के तहत 01 दिन में सम्पूर्ण दुर्ग जिले में कुल 36.72 लीटर शराब कीमती 22,380 रू की जप्ती कर थाना वैशालीनगर, छावनी, अंडा, नंदिनी नगर के द्वारा कारवाही की गई।

दुर्ग में एक दिवस में दुर्ग पुलिस की चेकिंग कार्यवाही के दौरान कुल जुमला कीमती 63,35,103 रुपए, जप्त किए गए है, मौके पर उक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया, जिनके द्वारा वाहन में मिले रकम एवम सोना चांदी व अन्य के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से पंचनामा तैयार कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर, संज्ञेय अपराध से संबंधित होने की आशंका से उक्त रकम को धारा 102 जा.फौ. के प्रावधानों के तहत् जप्त किया जाकर विधिवत् कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में ASP अभिषेक झा, ASP ग्रामीण अनंत कुमार, ASP अनुराग झा, एसएसटी/एसएसटी के नोडल अधिकारी DSP राजीव शर्मा व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लग्न एवं मेहनत से कार्य किया जा रहा है

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button