छत्तीसगढ़

दुर्ग: प्यार, तकरार और तीन तलाकः आशिकी की खुमारी में विनीता बनी आलिया अहमद, शादी के 10 साल बाद अब इस वजह से शौहर ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक…

दुर्ग. जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में तीन तलाक के मामले में पुलिस नें पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 10 साल पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. विवाहिता की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दरअसल विनीता मल्होत्रा उर्फ आलिया अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि, 10 साल पहले उसने जोहल अहमद नाम के युवक से लव मैरिज की थी. शादी के बाद विनीता ने धर्म बदला और अपना नाम आलिया अहमद रख लिया. शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद शुरू गया. दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि, जोहल आमद ने 3 मई 2023 को तीन बार तलाक-तलाक बोलकर संबंध तोड़ लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button