देश
मोरक्को देश में भूकंप का कहर: 2000 लोगों की मौत, हर जगह तबाही ही तबाही…
रबात। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार रात मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है।
सीएनएन ने हाई एटलस माउंटेन के निकट प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा, “हर जगह तबाही है।”
यूएसजीएस के अनुसार, दशकों में उत्तरी अफ्रीकी देश में आया भूकंप सबसे खतरनाक था।
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे मोरक्को की हाई एटलस माउंटेन रेंज में 18.5 किमी की गहराई पर रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए।



