छत्तीसगढ़
ED को मिली चार दिन की रिमांड : अनवर ढेबर की गिरफ्तारी को चुनौती देने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वकील, स्पेशल कोर्ट ने दलीलें स्वीकार नहीं की
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया. ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील जिरह करने पहुंचे. वकीलों ने गिरफ्तारी को गलत बताया. हालांकि कोर्ट ने यह स्वीकार नहीं किया और ईडी को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड मंजूर कर दी. अब अगली पेशी मंगलवार 9 मई को होगी. ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी.


