छत्तीसगढ़
ED Investigation: शराब घोटाले में बंद विशेष सचिव एपी त्रिपाठी, अनवर ढेबर, ढिल्लन और पुरोहित 13 जून तक न्यायिक हिरासत में, 13 को ही जमानत पर सुनवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में जेल में बंद चारों आरोपियों की न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई है. कारोबारी अनवर ढेबर की तरफ से जमानत के लिए आवेदन किया गया था, जिस पर 13 जून को सुनवाई होगी.
कथित शराब घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति (AP) त्रिपाठी, पप्पू ढिल्लन और नितेश पुरोहित को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के समक्ष प्रस्तुत किया गया. ईडी की ओर से सभी आरोपियों को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई.
