देश

ED की बड़ी कार्रवाई, चीन की गेमिंग एप साजिश का किया पर्दाफाश, जब्त किए 25 करोड़

ED ने एक चीनी ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की रकम को फ्रीज कर दिया है. जिस गेमिंग एप के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है उसका नाम FIEWIN है. FIEWIN में चीनी नागरिकों के क्रिप्टो अकाउंट को भी ED ने फ्रीज किया है. जांच एजेंसी ने चीनी नागरिकों के 25 करोड़ जब्त किए. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इस गेमिंग एप के जरिए 400 करोड़ भारत से चीन पहुंचा है.

इस मामले में ED ने भारत के 4 नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है. ED जांच में खुलासा हुआ था कि भारत में इस गेपिंग के जरिये चीनी मूल के नागरिकों ने भारत में बड़ी सेंध लगाकर करीब 400 करोड़ की कमाई की और ये पैसा चीन पहुंचा था. ED ने 3 चीनी नागरिकों के 3 क्रिप्टो अकाउंट सीज किए हैं. चीन ने गेमिंग एप से भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की बड़ी साजिश रची थी.

ED ने कुछ दिन पहले इस Gaming app के खिलाफ देश मे कई जगह छापेमारी कर कुछ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था . तब ये खुलासा हुआ कि कैसे इस गेमिंग एप के जरिये भारत का 400 करोड़ चीन पहुंचा . ED कोलकाता ने FIEWIN ऐप आधारित ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग धोखाधड़ी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ED ने PMLA के तहत जांच में पाया कि चीनी नागरिक भारतीय नागरिकों की मदद ये एप चला रहे हैं.इस ऐप के जरिए ऑनलाइन गेमर्स से इकठ्ठा किए गए पैसे कई लोगों (जिन्हें रिचार्ज व्यक्ति कहा जाता है) के बैंक खातों में किए गए.इसके बदले एप मालिक रिचार्ज को कमीशन देते थे.जांच में पता चला कि अरुण साहू और आलोक साहू, उड़ीसा के राउरकेला के रहने वाले हैं.  रिचार्ज कराने वाले शख्स के तौर पर काम किया था.app से उनके बैंक खातों में जो पैसे आए उसे क्रिप्टो करेंसी में बदल किया गया था.उन्होंने इस ऐप से कमाई क्रिप्टो करेंसी को विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस पर चीनी नागरिकों के वॉलेट में जमा और लॉन्डर किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button