छत्तीसगढ़देश

CG-MP Weather Update : कुछ देर और… फिर जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : CG-MP Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर आज जमकर बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 24 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, 23 से 26 अगस्त के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में, 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्व मध्य भारत व पश्चिम बंगाल में और 24 से 26 अगस्त के दौरान त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है।

दरअसल, महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज शाम तक इसके कमजोर होने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और उससे सटे पूर्वोत्तर झारखंड पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button