छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कवर्धा: राइस मिल में लगी भीषण आग, चावल और सामान जलकर राख, 1.50 करोड़ का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में अचानक आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के रामतला गांव में संचालित राइस मिल में आग लगी है.
राइस मिल में अचानक भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
